businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 732 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Oct 12, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up 732 points 345650मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 732.43 अंकों की तेजी के साथ 34,733.58 पर और निफ्टी 237.85 अंकों की तेजी के साथ 10,472.50 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 290.77 अंकों की तेजी के साथ 34,291.92 पर खुला और 732.43 अंकों या 2.15 फीसदी तेजी के साथ 34,733.58 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,808.42 के ऊपरी स्तर और 34,279.78 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 337.90 अंकों की तेजी के साथ 14,286.22 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 359.02 अंकों की तेजी के साथ 14,159.43 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 96.9 अंकों की तेजी के साथ 10,331.55पर खुला और 237.85 अंकों या 2.32 फीसदी तेजी के साथ 10,472.50 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,492.45 के ऊपरी और 10,322.15 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 17 सेक्टरों में तेजी रही। वाहन (4.01 फीसदी), धातु (3.83 फीसदी), रियल्टी (3.53 फीसदी), उपभोक्ता गैर-अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (3.41 फीसदी) और ऊर्जा (3.39 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सूचना प्रौद्योगिकी (0.79 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.50 फीसदी) में गिरावट रही।
(आईएएनएस)

[@ हवाई जहाज से भी महंगा है यह कुत्ता, जानें- खासियत]


[@ कुदरती तरीके से करें सफेद बालों को काला]


[@ चाहिए सरकारी नौकरी..तो कर लो तैयारी क्योंकि... ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0