businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 64 अकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Nov 10, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up 64 points in early trade 270744मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 63.63 अंकों की तेजी के साथ 33,314.56 पर और निफ्टी 12.80 अंकों की गिरावट के साथ 10,321.75 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 15.18 अंकों की गिरावट के साथ 33,235.75 पर खुला और 63.63 अंकों या 0.19 फीसदी की तेजी के साथ 33,314.56 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,380.42 के ऊपरी और 33,108.09 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में मिला-जुला रुख दर्ज हुआ। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 15.23 अंकों की गिरावट के साथ 16,562.69 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 12.45 अंकों की तेजी के साथ 17,643.82 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 4.6 अंकों की गिरावट के साथ 10,304.35 पर खुला और 12.80 अंकों या 0.12 फीसदी की तेजी के साथ 10,321.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,344.95 के ऊपरी और 10,254.10 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से आठ सेक्टरों में गिरावट रही। पूंजीगत वस्तुएं (1.87 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.36 फीसदी), बैंकिंग सेवाएं (1.00 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.61 फीसदी) और उपभोक्ता सेवाएं (0.48 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सर्वाधिक गिरावट वाले सेक्टरों में ऊर्जा (1.38 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.92 फीसदी), तेल एवं गैस (0.71 फीसदी), वाहन (0.63 फीसदी) और दूरसंचार (0.46 फीसदी) प्रमुख रहे।  
(आईएएनएस)

[@ घर में सुख-शांति और धन-धान्य पाने के लिए करें ये 7 उपाय]


[@ 5 ऐसे गीत, जिन्हें बार-बार सुनना चाहेंगे और गुनगुनायेंगे]


[@ क्या आपको पता है मोदी का ये Secret!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0