businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स 508 अंक उछला, निफ्टी 11,600 से ऊपर बंद (साप्ताहिक समीक्षा)

Source : business.khaskhabar.com | Mar 30, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up 508 points nifty closes above 11600 376089नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में इस सप्ताह भी कारोबारी रुझान मजबूत रहा, जिससे प्रमुख संवेदी सूचकांकों में एक फीसदी से ज्यादा की साप्ताहिक बढ़त दर्ज की गई।

साप्ताहिक आधार, निफ्टी 11,600 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बंद हुआ और सेंसेक्स में भी 500 अंकों से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया। सकारात्मक विदेशी संकेतों और घरेलू मुद्रा में आई मजबूती से बाजार को सपोर्ट मिला और जोरदार लिवाली देखी गई।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेश बढऩे से निवेशकों के रुझान को मजबूती मिली और कारोबारी सप्ताह के आखिर में शुक्रवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सप्ताह के मुकाबले 508.30 अंक यानी 1.33 फीसदी की तेजी के साथ 38,672.91 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले सप्ताह के मुकाबले 167 अंक यानी 1.46 फीसदी की तेजी के साथ 11,623.90 पर बंद हुआ।

 बीएसई मिड-कैप सूचकांक 402.73 अंक यानी 2.67 फीसदी की तेजी के साथ 15,479.62 पर बंद हुआ, जबकि बीएसई स्मॉल कैप सूचकांक 268.56 अंक यानी 1.82 फीसदी की तेजी के साथ 15,027.36 पर बंद हुआ।

 सप्ताह की शुरूआत में विदेशी बाजारों से मिले कमजोर संकेतों का असर घरेलू बाजार पर भी दिखा और कारोबारी रुझान मंदा रहा।

 सेंसेक्स सोमवार को 355.70 अंक यानी 0.93 फीसदी की गिरावट के साथ 37,808.91 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.65 अंक यानी 0.90 फीसदी की गिरावट के साथ 11,354.25 पर बंद हुआ। अगले दिन मंगलवार को बाजार में तेजी लौटी और सेंसेक्स 424.50 अंक यानी 1.12 फीसदी की तेजी के साथ 38,233.41 पर बंद हुआ।

निफ्टी भी 129 अंक यानी 1.14 फीसदी की तेजी के साथ 11,483.25 पर बंद हुआ। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को कमजोर विदेशी संकेतों व मुनाफावसूली के कारण दबाव दिखा और सेंसेक्स 100.53 अंक यानी 0.26 फीसदी फिसलकर 38,132.88 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 38.20 अंक यानी 0.33 फीसदी की कमजोरी के साथ 11,445.05 पर बंद हुआ।

अगले दिन गुरुवार को शेयर बाजार में लिवाली बढऩे से जोरदार तेजी आई और सेंसेक्स 412.84 अंक यानी 1.08 फीसदी की बढ़त के साथ 38,545.72 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 124.95 अंक यानी 1.09 फीसदी की तेजी के साथ 11,570 पर बंद हुआ।

कारोबारी सप्ताह के आखिरी सत्र में शुक्रवार को तेजी जारी रही और सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले 127.19 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 38,672.91 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 53.90 अंक यानी 0.47 फीसदी की तेजी के साथ 11,623.90 पर बंद हुआ।


[@ कछुआ से लाए घर में ढेर सारी सुख और समृद्धि]


[@ अक्षय कुमार को ट्विंकल खन्ना इस बात का देती थी ताना]


[@ हू-ब-हू मधुबाला जैसे लग रही है ये टीवी अभिनेत्री]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0