businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 435 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Oct 25, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up 435 points in early trade 266405मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 435.16 अंकों की मजबूती के साथ 33,042.50 पर और निफ्टी 87.65 अंकों की मजबूती के साथ 10,295.35 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 387.94 अंकों की तेजी के साथ 32,995.28 पर खुला और 435.16 अंकों या 1.33 फीसदी की तेजी के साथ 33,042.50 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,117.33 के ऊपरी और 32,804.60 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में तेजी और स्मॉलकैप में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 67.63 अंकों की तेजी के साथ 16,249.36 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 32.38 अंकों की गिरावट के साथ 17,159.30 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 113.45 अंकों की बढ़त के साथ सुबह 10,321.15 पर खुला और 87.65 अंकों या 0.86 फीसदी की मजबूती के साथ 10,295.35 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,340.55 के ऊपरी और 10,240.90 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 15 सेक्टरों में तेजी रही। बैंकिंग (4.71 फीसदी), पूंजीगत सामग्री (3.33 फीसदी), औद्योगिक (2.00 फीसदी), वित्त (1.40 फीसदी) और दूरसंचार (1.19 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले शेयरों में रहे - उपभोक्ता टिकाऊं वस्तु (1.31 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (1.11 फीसदी), रियल्टी (0.35 फीसदी) और उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (0.07 फीसदी)। (आईएएनएस)

[@ आखिर क्या सुनना चाहती हैं गर्लफ्रेंड]


[@ लड़कियां भी ताकती हैं, लडकियों को, क्यों!]


[@ यह खास आलू खाओ और रहो जवान]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0