businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 37 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Dec 04, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up 37 points in early trade 276539मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 36.78 अंकों की तेजी के साथ 32,869.72 पर और निफ्टी 5.95 अंकों की तेजी के साथ 10,127.75 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 135.08 अंकों की तेजी के साथ 32,968.02 पर खुला और 36.78 अंकों या 0.11 फीसदी की तेजी के साथ 32,869.72 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,008.47 के ऊपरी और 32,785.76 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 14.67 अंकों की गिरावट के साथ 16742.60 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 93.11 अंकों की मामूली तेजी के साथ 17924.37 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 53.25 अंकों की तेजी के साथ सुबह 10,175.05 पर खुला और 5.95 अंकों या 0.06 फीसदी की तेजी के साथ 10,127.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,179.20 के ऊपरी और 10,095.70 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से सात सेक्टरों में तेजी रही जिनमें सूचना प्रौद्योगिकी (1.37 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.08 फीसदी), धातु (0.50 फीसदी), तेल व गैस (0.31 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.30) में शामिल रहे।

गिरावट वाले सेक्टरों में दूरसंचार (0.66 फीसदी), रियल्टी (0.54 फीसदी), ऊर्जा (0.54 फीसदी), बिजली (0.41 फीसदी) और बैंकिंग सेवाएं (0.30 फीसदी) शामिल रहे।


[@ जानें, महिलाओं के लिए कौन सा अंग उनसे जु़डे किस राज को खोलता है!]


[@ ...तो इस दिग्गज को पछाड़ दूसरे स्थान पर आएंगे विराट कोहली]


[@ इस कुण्ड में नहाने से भागते हैं भूत!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0