businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 35 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | May 22, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up 35 points 315256मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 35.11 अंकों की तेजी के साथ 34,651.24 पर और निफ्टी 20.00 अंकों की तेजी के साथ 10,536.70 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 14.64 अंकों की गिरावट के साथ 34,601.49 पर खुला और 35.11 अंकों या 0.10 फीसदी की तेजी के साथ 34,651.24 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,754.60 के ऊपरी और 34,550.22 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप सूचकांक 102.36 अंकों की तेजी के साथ 15,738.11 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 110.51 अंकों की तेजी के साथ 17056.89 पर बंद हुए।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 1.75 अंकों की तेजी के साथ 10,518.45 पर खुला और 20.00 अंकों या 0.19 फीसदी की तेजी के साथ 10,536.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,558.60 के ऊपरी और 10,490.55 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 15 सेक्टरों में तेजी रही, जिनमें वाहन (1.73 फीसदी), धातु (1.58 फीसदी), रियल्टी (1.26 फीसदी) स्वास्थ्य (1.13 फीसदी) और उद्योग (1.10) शामिल रहे।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में तेल और गैस (0.41 फीसदी), ऊर्जा (0.28 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.10 फीसदी) और उपभोक्ता सेवाएं (0.09 फीसदी) शामिल रहे।

(आईएएनएस)

[@ नाैकरी मिलेगी पक्‍की, अगर मंदिर में चढाओगे इतने फल ]


[@ जानिये 3 दिन में कैसे बदल सकती है आपकी किस्मत]


[@ इस मंदिर में मूर्तियां बोलती हैं, वैज्ञानिक भी हैं हैरान]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0