businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 347 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Sep 25, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up 347 points 342939मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 347.04 अंकों की तेजी के साथ 36,652.06 पर और निफ्टी 100.05 अंकों की तेजी के साथ 11,067.45 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 45.23 अंकों की तेजी के साथ 36,350.25 पर खुला और 347.04 अंकों या 0.96 फीसदी की तेजी के साथ 36,652.06 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 36,705.79 के ऊपरी स्तर और 36,064.10 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में तेजी और स्मॉलकैप सूचकांक में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 55.38 अंकों की तेजी के साथ 15,276.57 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 112.77 अंकों की गिरावट के साथ 15,220.99 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 2.55 अंकों की तेजी के साथ 10,969.95 पर खुला और 100.05 अंकों या 0.91 फीसदी तेजी के साथ 11,067.45 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 11,080.60 के ऊपरी और 10,882.85 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 11 सेक्टरों में तेजी रही। स्वास्थ्य सेवाएं (1.75 फीसदी), बैंकिंग (1.39 फीसदी), वित्त (1.26 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (1.16 फीसदी) और वाहन (1.00 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - रियल्टी (1.67 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (0.94 फीसदी), दूरसंचार (0.73 फीसदी), तेल और गैस (0.44 फीसदी) और औद्योगिक (0.42 फीसदी)।
(आईएएनएस)

[@ बनना है बैंक पीओ.. तो ध्यान रखें ये बातें]


[@ एक हफ्ते में घटाएं 1 इंच,कैसे तो पढें इसे]


[@ 12th के बाद इन्हे बना सकते है आप करियर ऑपशन्स ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0