businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 330 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Feb 08, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up 330 points 292996मुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 330.45 अंकों की तेजी के साथ 34,413.16 पर और निफ्टी 100.15 अंकों की तेजी के साथ 10,576.85 पर बंद हुए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 125.4 अंकों की तेजी के साथ 34,208.11 पर खुला और 330.45 अंकों या 0.97 फीसदी की तेजी के साथ 34,413.16 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,634.35 के ऊपरी और 34,108.76 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में गिरावट और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 298.33 अंकों की तेजी साथ 16,649.07 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 399.56 अंकों की तेजी के साथ 18,131.19 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 41.8 अंकों की तेजी के साथ 10,518.50पर खुला और 100.15 अंकों या 0.96 फीसदी की तेजी के साथ 10,576.85 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,637.80 के ऊपरी और 10,479.55 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 18 सेक्टरों में तेजी रही। स्वास्थ्य सेवाएं (2.91 फीसदी), रियल्टी (2.51 फीसदी), आधारभूत सामाग्री (2.48 फीसदी), उपभोक्ता गैर-अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (1.63 फीसदी) और उद्योग (1.45 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के तेल एवं गैस (0.25 फीसदी) गिरावट रही।
(आईएएनएस)

[@ न करे ये लापरवाही, नहीं तो फट सकता है सिलेंडर ]


[@ महंगे रत्नों की बजाए इन पेडों की जडों से करें अशुभ प्रभाव दूर]


[@ महिलाओं के लिए प्रेगनेंसी टेस्ट का दिलचस्प तरीका]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0