businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 305 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | July 10, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up 305 points 325968मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 304.90 अंकों की तेजी के साथ 36,239.62 पर और निफ्टी 94.35 अंकों की तेजी के साथ 10,947.25 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 133.55 अंकों की तेजी के साथ 36,068.27 पर खुला और 304.90 अंकों या 0.85 फीसदी तेजी के साथ 36,239.62 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 36,274.33 के ऊपरी और 36,019.63 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। मिडकैप सूचकांक 156.69 अंकों की तेजी के साथ 15,737.77 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 169.64 अंकों की तेजी के साथ 16,483.58 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 49.85 अंकों की तेजी के साथ 10,902.75 पर खुला और 94.35 अंकों या 0.87 फीसदी तेजी के साथ 10,947.25 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,956.90 के ऊपरी और 10,876.65 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 18 सेक्टरों में तेजी रही। ऊर्जा (2.01 फीसदी), रियल्टी (1.79 फीसदी), दूरसंचार (1.75 फीसदी), धातु (1.58 फीसदी) और उपभोक्ता सेवाएं (1.30 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के केवल एक सेक्टर स्वास्थ्य (0.14 फीसदी) में गिरावट रही।
(आईएएनएस)

[@ झट से पाएं ढीली त्वचा में कसाव,कैसे आइये जानते हैं]


[@ इस पत्थर से दही जमाते हैं गांव के लोग ]


[@ मटर खाने के लाभ क्या जानते हैं आप!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0