businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 3 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Jan 16, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up 3 points 363579मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 2.96 अंकों की तेजी के साथ 36,321.29 पर और निफ्टी 3.50 अंकों की तेजी के साथ 10,890.30 पर बंद हुआ।
 
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 52.41 अंकों की तेजी के साथ 36,370.74 पर खुला और 2.96 अंकों या 0.01 फीसदी तेजी के साथ 36,321.29 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 36,462.03 के ऊपरी और 36,278.61 के निचले स्तर को छुआ।
 
बीएसई के मिडकैप सूचकांक में गिरावट और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 3.03 अंकों की गिरावट के साथ 15,187.14 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 21.19 अंकों की तेजी के साथ 14,659.61 पर बंद हुआ।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 12.85 अंकों की तेजी के साथ 10,899.65 पर खुला और 3.50 अंकों या 0.03 फीसदी तेजी के साथ 10,890.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,928.15 के ऊपरी और 10,876.90 के निचले स्तर को छुआ।
 
बीएसई के 19 में से 11 सेक्टरों में तेजी रही। तेल और गैस (0.66 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.65 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (0.52 फीसदी), ऊर्जा (0.45 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवाएं (0.44 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे -दूरसंचार (0.82 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.74 फीसदी), वाहन (0.38 फीसदी), उपभोक्ता गैर-अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (0.33 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊं वस्तुएं (0.13 फीसदी)।
(आईएएनएस)

[@ गर्म पानी पीने के 8 कमाल के लाभ]


[@ वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया को बताया 2019 वर्ल्ड कप का प्रबल दावेदार]


[@ BCCI ने धवन व स्मृति को किया अर्जुन अवार्ड के लिए नामित]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0