businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 256 अंक ऊपर

Source : business.khaskhabar.com | Apr 27, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up 256 points 309793मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 256.10 अंकों की तेजी के साथ 34,969.70 पर और निफ्टी 74.50 अंकों की तेजी के साथ 10,692.30 पर बंद हुआ।
 
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 33.44 अंकों की तेजी के साथ 34,747.04 पर खुला और 256.10 अंकों या 0.74 फीसदी की तेजी के साथ 34,969.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35,065.37 के ऊपरी और 34,744.73 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी रही। एक्सिस बैंक (8.97 फीसदी), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (3.99 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (3.34 फीसदी), सन फार्मा (2.28 फीसदी) और लार्सन एंड टूब्रो (2.21 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - टीसीएस (2.42 फीसदी), विप्रो (2.17 फीसदी), मारुति (1.90 फीसदी), कोल इंडिया (1.64 फीसदी) और हीरो मोटोकॉर्प (1.12 फीसदी)।
 
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप सूचकांक 132.10 अंकों की तेजी के साथ 16,917.18 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 75.55 अंकों की तेजी के साथ 18,239.96 पर बंद हुए।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 33.85 अंकों की तेजी के साथ 10,651.65 पर खुला और 74.50 अंकों या 0.70 फीसदी की तेजी के साथ 10,692.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,719.80 के ऊपरी और 10,647.55 के निचले स्तर को छुआ।  
 
बीएसई के 19 में से 16 सेक्टरों में तेजी रही। बैंकिंग (2 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.40 फीसदी), ऊर्जा (1.32 फीसदी), वित्त (1.16 फीसदी) और तेल और गैस (1.05 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में सूचना प्रौद्योगिकी (1.06 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.74 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.25 फीसदी) शामिल रहे।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,401 शेयरों में तेजी और 1,234 में गिरावट रही, जबकि 136 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

[@ यह दुनिया का सबसे छोटा देश, आबादी सिर्फ 27 लोग!]


[@ छोटी उम्र में शुरू करना है बिजनेस...तो ध्यान रखें!]


[@ तस्वीरों में देखें,धरती पर मौजूद 20 खूबसूरत रास्ते]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0