businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 241 अंक ऊपर

Source : business.khaskhabar.com | May 28, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up 241 points 316743मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 240.61 अंकों की तेजी के साथ 35,165.48 पर और निफ्टी 83.50 अंकों की तेजी के साथ 10,688.65 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 149.45 अंकों की तेजी के साथ 35,074.32 पर खुला और 240.61 अंकों या 0.69 फीसदी की तेजी के साथ 35,165.48 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35,240.96 के ऊपरी और 35,006.50 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में तेजी रही। सनफार्मा (7.11 फीसदी), कोल इंडिया (3.22 फीसदी), एलटी (2.52 फीसदी), एशियन पेंट्स (2.31 फीसदी) और एसबीआईएन (1.97 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - टीसीएस (2.39 फीसदी), पॉवर ग्रिड (2.31 फीसदी), इंफोसिस (1.16 फीसदी), एम एंड एम (0.90 फीसदी) और भारती एयरटेल (0.65 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी रही। मिडकैप सूचकांक 214.67 अंकों की तेजी के साथ 16,119.08 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 274.43 अंकों की तेजी के साथ 17,425.86 पर बंद हुए।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 43.2 अंकों की तेजी के साथ 10,648.35 पर खुला और 83.50 अंकों या 0.79 फीसदी की तेजी के साथ 10,688.65 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,709.80 के ऊपरी और 10,640.55 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 17 सेक्टरों में तेजी रही। पूंजीगत वस्तुएं (2.50 फीसदी), तेल और गैस (2.47 फीसदी), स्वास्थ्य (2.11 फीसदी), उद्योग (1.71 फीसदी) और रियल्टी (1.58 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के सूचना प्रौद्योगिकी (0.72 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (1.33 फीसदी) में गिरावट रही।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,843 शेयरों में तेजी और 842 में गिरावट रही, जबकि 175 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

(आईएएनएस)

[@ ऎसी महिलाओं को पसंद करते हैं पुरूष]


[@ बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा आज भी कुंवारी हैं लेकिन क्यों]


[@ अनुष्का को इस बात पर है ‘नाज’]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0