businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 209 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Dec 29, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up 209 points 282481मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 208.80 अंकों की तेजी के साथ 34,056.83 पर और निफ्टी 52.80 अंकों की तेजी के साथ 10,530.70 पर बंद हुए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 41.36 अंकों की तेजी के साथ 33,889.39 पर खुला और 208.80 अंकों या 0.62 फीसदी की तेजी के साथ 34,056.83 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,086.05 के ऊपरी और 33,889.39 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 130.47 अंकों की तेजी के साथ 17,822.40 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 121.49 अंकों की तेजी के साथ 19,230.72 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 14.45 अंकों की तेजी के साथ 10,492.35 पर खुला और 52.80 अंकों या 0.50 फीसदी की तेजी के साथ 10,530.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,538.70 के ऊपरी और 10,488.65 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से 16 में तेजी रही, जिनमें दूरसंचार (1.63 फीसदी), बिजली (1.46 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.24 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.20 फीसदी) और वाहन (1.16 फीसदी) प्रमुख रहे।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में - तेल और गैस (0.46 फीसदी), धातु (0.44 फीसदी) और ऊर्जा (0.30 फीसदी) शामिल रहे।
(आईएएनएस)

[@ सावधान! ताजा सब्जियां भी दे सकती हैं रोग ]


[@ भूलकर भी ना करें ये 4 काम, रूठ जाएगी मां लक्ष्मी]


[@ इतने लम्बे पैर देख रह जाएंगे दंग ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0