businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

देश के शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 205 अंक ऊपर

Source : business.khaskhabar.com | July 31, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up 205 points 242077मुंबई। देश के शेयर बाजार में सोमवार को तेजी रही। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की आगामी मौद्रिक नीति समीक्षा में दर में कटौती की उम्मीद से उत्साहित व तिमाही परिणामों के बेहतर नतीजे से प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 205.06 अंकों की तेजी के साथ 32,514.94 पर और निफ्टी 62.60 अंकों की तेजी के साथ 10,077.10 की नई ऊंचाई पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 102.32 अंकों की तेजी के साथ 32,412.20 पर खुला और 205.06 अंकों या 0.63 फीसदी की तेजी के साथ 32,514.94 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 32,546.50 के ऊपरी स्तर और 32,324.45 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में तेजी रही। भारतीय स्टेट बैंक (4.46 फीसदी), पॉवरग्रिड (4.23 फीसदी), टाटास्टील (2.89 फीसदी), एलटी (2.85 फीसदी) और ओएनजीसी (2.82 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले सेक्टरों में सनफार्मा (3.47 फीसदी), डॉ रेड्डी (3.11 फीसदी), ल्यूपिन (2.90 फीसदी), आईटीसी (2.09 फीसदी) और सिप्ला (1.18 फीसदी) प्रमुख रहे।

बीएसई के मिडकैप व स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 60.01 अंकों की तेजी के साथ 15,389.57 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 22.34 अंकों की तेजी के साथ 16,093.56 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 20.20 अंकों की तेजी के साथ 10,034.70 पर खुला और 62.60 अंकों या 0.63 फीसदी की तेजी के साथ 10,077.10 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 10,085.90 के ऊपरी और 10,016.95 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से 16 में तेजी रही। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.86 फीसदी), धातु (1.69 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.40 फीसदी), बैंकिंग (1.30 फीसदी) और आधारभूत सामग्री (1.29 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में स्वास्थ्य सेवाएं (1.52 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.99 फीसदी) और दूरसंचार (0.08 फीसदी) रहे।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,266 शेयरों में तेजी और 1,429 में गिरावट रही, जबकि 181 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
(आईएएनएस)

[@ चुकंदर के चमत्कारी लाभ जानकर हैरान हो जाएंगे आप]


[@ महिलाएं अपने पति से छुपाती हैं ये 5 राज!]


[@ अलग दिखने के लिए तोड दी सभी सीमाएं]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0