businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 199 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Jan 08, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up 199 points 284959मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 198.94 अंकों की तेजी के साथ 34,352.79 पर और निफ्टी 64.75 अंकों की तेजी के साथ 10,623.60 पर बंद हुए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 62.48 अंकों की तेजी के साथ 34,216.33 पर खुला और 198.94 अंकों या 0.58 फीसदी की तेजी के साथ 34,352.79 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,385.67 के ऊपरी और 34,216.33 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 177.52 अंकों की तेजी के साथ 18,247.55 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 190.85 अंकों की तेजी के साथ 19,895.77 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 32.85 अंकों की तेजी के साथ 10,591.70 पर खुला और 64.75 अंकों या 0.61 फीसदी की तेजी के साथ 10,623.60 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,631.20 के ऊपरी और 10,588.55 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से 18 में तेजी रही। सूचना प्रौद्योगिकी (1.40 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.22 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (1.20 फीसदी), रियल्टी (0.87 फीसदी) और ऊर्जा (0.86 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही, जबकि एक सेक्टर दूरसंचार (2.64 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।
(आईएएनएस)

[@ ऐसे पता चलता है व्यक्ति का आकर्षण]


[@ शरीर के चिन्हों (सामुद्रिक लक्षणों) से जानें स्त्रीयों की विशेषता]


[@ ये है "भूतिया" जंगल,जान देने आते है लोग]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0