businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 197 अंक ऊपर

Source : business.khaskhabar.com | Nov 16, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up 197 points 351863मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 196.62 अंकों की तेजी के साथ 35,457.16 पर और निफ्टी 65.50 अंकों की तेजी के साथ 10,682.20 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 138.16 अंकों की तेजी के साथ 35,398.70 पर खुला और 196.62 अंकों या 0.56 फीसदी तेजी के साथ 35,457.16 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35,545.85 के ऊपरी स्तर और 35,324.37 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में तेजी रही। भारती एयरटेल (9.81 फीसदी), रिलायंस (2.79 फीसदी), एचडीएफसी (1.91 फीसदी), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (1.75 फीसदी) और हीरो मोटोकॉर्प (1.28 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - यस बैंक (7.14 फीसदी), टाटा स्टील (2.47 फीसदी), मारुति (2.02 फीसदी), ओएनजीसी (1.48 फीसदी) और एक्सिस बैंक (1.17 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में तेजी और स्मॉलकैप में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 5.33 अंकों की तेजी के साथ 14,997.81 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 62.16 अंकों की गिरावट के साथ 14,485.88 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 27.3 अंकों की तेजी के साथ 10,644 पर खुला और 65.50 अंकों या 0.62 फीसदी तेजी के साथ 10,682.20 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,695.15 के ऊपरी और 10,631.15 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 11 सेक्टरों में तेजी रही। दूरसंचार (6.27 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.07 फीसदी), ऊर्जा (1.47 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.51 फीसदी) और वित्त (0.37 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - धातु (1.59 फीसदी), तेल और गैस (0.50 फीसदी), आधारभूत सामग्री (0.44 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (0.40 फीसदी) और औद्योगिक (0.28 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,113 शेयरों में तेजी और 1,530 में गिरावट रही, जबकि 141 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।(आईएएनएस)

[@ अगर जेब में पैसा नहीं टिकता हो तो करें ये उपाय ]


[@ ये एक्ट्रेस है दुनिया की सबसे परफेक्ट फिगर वाली महिला!]


[@ कबाड में मिले सिक्के ने बदल दी किस्मत, बना दिया करोडपति]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0