businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 194 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Dec 14, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up 194 points 278717मुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 193.66 अंकों की तेजी के साथ 33,246.70 पर और निफ्टी 59.15 अंकों की तेजी के साथ 10,252.10 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 61.65 अंकों की तेजी के साथ 33,114.69 पर खुला और 193.66 अंकों या 0.59 फीसदी की तेजी के साथ 33,246.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,321.52 के ऊपरी और 32,886.93 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मिला-जुला रुख रहा। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 15.76 अंकों की तेजी के साथ 16,806.40 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 58.40 अंकों की गिरावट के साथ 17,923.45 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 36.35 अंकों की तेजी के साथ 10,229.30 पर खुला और 59.15 अंकों या 0.58 फीसदी की तेजी के साथ 10,252.10 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,276.10 के ऊपरी और 10,141.55 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से 15 में तेजी रही, जिनमें तेल और गैस (0.99 फीसदी), ऊर्जा (0.91 फीसदी), दूरसंचार (0.73 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.69 फीसदी) और बैंकिंग सेवाएं (0.67 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.61 फीसदी), औद्योगिक (0.04 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.04 फीसदी) और उपभोक्ता सेवाएं (0.03 फीसदी) शामिल रहे।
(आईएएनएस)

[@ करनी है तरक्की तो सीखे विदेशी भाषा!]


[@ इन चीजों के दान से बदलेंगे ग्रह, नहीं रहेगी पैसों की कमी ]


[@ लेडी गागा को पसंद है ऐसे पुरुष ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0