businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 187 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Oct 24, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up 187 points 347724मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 186.73 अंकों की तेजी के साथ 34,033.96 पर और निफ्टी 77.95 अंकों की तेजी के साथ 10,224.75 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 356.47 अंकों की तेजी के साथ 34,203.70 पर खुला और 186.73 अंकों या 0.55 फीसदी तेजी के साथ 34,033.96 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,300.97 के ऊपरी स्तर और 33,726.07 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 131.25 अंकों की तेजी के साथ 13,965.75 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 101.15 अंकों की तेजी के साथ 13,738.32 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 131.35 अंकों की तेजी के साथ 10,278.15 पर खुला और 77.95 अंकों या 0.77 फीसदी तेजी के साथ 10,224.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,290.65 के ऊपरी और 10,126.70 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 16 सेक्टरों में तेजी रही। दूरसंचार (4.93 फीसदी), रियलिटी (3.69 फीसदी), तेल और गैस (2.21 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.62 फीसदी) और वित्त (1.44 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में शामिल रहे -स्वास्थ्य सेवाएं (0.30 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.22 फीसदी) और बिजली (0.02 फीसदी)।

(आईएएनएस)

[@ घूमना-फिरना है आपकी हॉबी तो इसमें बनाए करियर]


[@ इस लडक़े को बिजली से खेलकर आता है मजा, करंट छू भी नहीं पाता-देखें फोटो]


[@ क्या आप जानते हैं, हॉलीवुड स्टार्स हैं बॉलीवुड स्टार्स के हमशक्ल]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0