businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 186 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Jan 01, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up 186 points 360477मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 186.24 अंकों की तेजी के साथ 36,254.57 पर और निफ्टी 47.55 अंकों की तेजी के साथ 10,910.10 पर बंद हुआ।
 
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 93.47 अंकों की तेजी के साथ 36,161.80 पर खुला और 186.24 अंकों या 0.52 फीसदी तेजी के साथ 36,254.57 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 36,284.04 के ऊपरी स्तर और 35,888.62 के निचले स्तर को छुआ।
 
बीएसई के मिडकैप सूचकांक में गिरावट और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 12.07 अंकों की गिरावट के साथ 15,426.38 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 60.17 अंकों की तेजी के साथ 14,766.86 पर बंद हुआ।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 19.15 अंकों की तेजी के साथ 10,881.70 पर खुला और 47.55 अंकों या 0.44 फीसदी तेजी के साथ 10,910.10 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,923.60 के ऊपरी और 10,807.10 के निचले स्तर को छुआ।
 
बीएसई के 19 में से 14 सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (2.21 फीसदी), दूरसंचार (1.46 फीसदी), वित्त (0.90 फीसदी), बैंकिंग (0.79 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.48 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में शामिल रहे -धातु (0.74 फीसदी), वाहन (0.52 फीसदी), आधारभूत सामग्री (0.30 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.27 फीसदी) और उपभोक्ता गैर-अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (0.20 फीसदी)।
(आईएएनएस)

[@ जब बंदर ने फहराया सरकारी स्कूल में तिरंगा, देखें वीडियो]


[@ हवाई जहाज से भी महंगा है यह कुत्ता, जानें- खासियत]


[@ जानें, कितना वफादार है आपका पार्टनर]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0