businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 142 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Feb 15, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up 142 points 294695मुंबई। देश के शेयर बाजार में गुरुवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 141.52 अंकों की तेजी के साथ 34,297.47 पर और निफ्टी 44.60 अंकों की तेजी के साथ 10,545.50 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 51.62 अंकों की तेजी के साथ 34,207.57 पर खुला और 141.52 अंकों या 0.41 फीसदी की तेजी के साथ 34,297.47 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,535.08 के ऊपरी और 34,186.01 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 78.24 अंकों की गिरावट के साथ 16,803.24 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 234.53 अंकों की गिरावट के साथ 18,258.16 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 37.00 अंकों की तेजी के साथ 10,537.90 पर खुला और 44.60 अंकों या 0.42 फीसदी की तेजी के साथ 10,545.50 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,618.10 के ऊपरी और 10,511.05 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से आठ सेक्टरों में तेजी रही। तेल एवं गैस (0.96 फीसदी), धातु (0.72 फीसदी), ऊर्जा (0.47 फीसदी), सूचना एवं प्रौद्योगिकी (0.44 फीसदी) और बैंकिंग (0.43 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में- औद्योगिक (0.92 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.86 फीसदी), रियल्टी (0.85 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.83 फीसदी) और बिजली (0.56 फीसदी) प्रमुख रहे।
(आईएएनएस)

[@ ये टोटके आपको बना देंगे मालामाल]


[@ इन 7 सरल उपाय से चमकाएं अपनी किस्मत]


[@ आज भी इनकी खूबसूरती के कायल हैं लोग ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0