businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 112 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Nov 03, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up 112 points in early trade 268703मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 112.34 अंकों की तेजी के साथ 33,685.56 पर और निफ्टी 28.70 अंकों की तेजी के साथ 10,452.50 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 94.12 अंकों की तेजी के साथ 33,667.34 पर खुला और 112.34 अंकों या 0.33 फीसदी की तेजी के साथ 33,685.56 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,733.71 के ऊपरी और 33,531.94 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में गिरावट और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 12.24 अंकों की गिरावट के साथ 16,713.1 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 87.16 अंकों की तेजी के साथ 17,856.03 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 37.75 अंकों की तेजी के साथ 10,461.55 पर खुला और 28.70 अंकों या 0.28 फीसदी की तेजी के साथ 10,452.50 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,461.70 के ऊपरी और 10,403.60 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 9 सेक्टरों में तेजी रही। पूंजीगत वस्तुएं (1.09 फीसदी), औद्योगिक (1.01 फीसदी), बैंकिंग (1.00 फीसदी), वित्त (0.72 फीसदी) और रियल्टी (0.37 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में- उपभोक्ता सेवाएं (0.59 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.56 फीसदी), दूरसंचार (0.48 फीसदी), बिजली (0.35 फीसदी) और ऊर्जा (0.15 फीसदी) प्रमुख रहे।

(आईएएनएस)

[@ क्यों काटा ब्रह्मा का 5वां सिर, जानें-शिव के 19 अवतार]


[@ यहां एक मुस्लिम ने दी थी गायों की रक्षा में जान]


[@ रोमांटिक डेट जाने से पहले पाएं मखमली एहसास]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0