businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 0.84 फीसदी और निफ्टी में 0.91 फीसदी की तेजी (साप्ताहिक समीक्षा)

Source : business.khaskhabar.com | Nov 17, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up 084 percent and nifty up by 091 percent 351953मुंबई। बीते सप्ताह भारतीय शेयर बाजारों में हल्की तेजी दर्ज की गई, जिसमें कच्चे तेल के दाम में हाल में आई कमी की मुख्य भूमिका रही।

साप्ताहिक आधार पर, सेंसेक्स 298.61 अंकों या 0.84 फीसदी की तेजी के साथ 35,457.16 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 97 अंकों या 0.91 फीसदी की तेजी के साथ 10,682.20 पर बंद हुआ। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 53.61 अंकों या 0.35 फीसदी की तेजी आई और यह 14,997.81 पर बंद हुआ। वहीं, बीएसई का स्मॉलकैप सूचकांक 185.97 अंकों या 1.26 फीसदी की गिरावट के साथ 14,485.88 पर बंद हुआ।
 
सोमवार को बाजार में तेज गिरावट दर्ज की गई और सेंसेक्स 345.56 अंकों या 0.98 फीसदी की गिरावट के साथ 34,812.99 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 103 अंकों या 0.97 फीसदी की गिरावट के साथ 10,482.20 पर बंद हुआ।
 
मंगलवार को बाजार में अच्छी तेजी रही और सेंसेक्स 331.50 अंकों या 0.95 फीसदी की तेजी के साथ 35,144.49 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 100.30 अंकों या 0.96 फीसदी की तेजी के साथ 10,582.50 पर बंद हुआ।
 
बुधवार को बाजार में मामूली गिरावट दर्ज की गई और सेंसेक्स 2.50 अंकों या 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 35,141.99 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 6.20 अंकों या 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 10,576.30 पर बंद हुआ।

गुरुवार को एक बार फिर शेयर बाजारों में तेजी लौटी और सेंसेक्स 118.55 अंकों या 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 35,260.54 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 40.40 अंकों या 0.38 फीसदी की तेजी के साथ 10,616.70 पर बंद हुआ।

शुक्रवार को सेंसेक्स 196.62 अंकों या 0.56 फीसदी की तेजी के साथ 35,457.16 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 65.50 अंकों या 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ 10,682.20 पर बंद हुआ।

बीते सप्ताह सेंसेक्स के तेजी वाले शेयरों में प्रमुख रहे- रिलायंस इंडस्ट्रीज (3.12 फीसदी) और आइशर मोटर्स (9.85 फीसदी)।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में - टाटा मोटर्स (8.18 फीसदी), कोल इंडिया (1.77 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (3.68 फीसदी) और सन फार्मा (12.8 फीसदी) प्रमुख रहे।

आर्थिक मोर्चे पर, खाद्य पदार्थों की कीमतें गिरने से अक्टूबर में देश की खुदरा मुद्रास्फीति गिरकर 3.31 फीसदी रही, जबकि सितंबर में यह बढक़र 3.70 फीसदी थी।

केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) के आंकड़ों के मुताबिक, उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक (सीएफपीआई) अक्टूबर में नकारात्मक 0.86 फीसदी रही, जोकि सितंबर से 0.51 फीसदी अधिक है।

वहीं, औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर सितंबर में गिरकर 4.5 फीसदी रही है।

सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर सितंबर में घटकर 4.5 फीसदी रही है, जबकि अगस्त में यह 4.66 फीसदी पर थी।

थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित देश की सालाना मुद्रास्फीति दर अक्टूबर में बढक़र 5.28 फीसदी रही है, जबकि सितंबर में यह 5.13 फीसदी थी।

(आईएएनएस)

[@ क्या आप जानते हैं नारियल तेल के चमत्कारी लाभ को]


[@ पार्टनर के दिल को जीतने के लिए करें कुछ ऐसा]


[@ बेहतर पार्टनर बनाने में मददगार साबित होती है यह बात]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0