businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स 152 अंकों की गिरावट के साथ बंद

Source : business.khaskhabar.com | Feb 29, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex tanks down 152 pointsमुंबई। आम बजट पेश किए जाने के दिन सोमवार को देश के शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 152.30 अंकों की गिरावट के साथ 23,002.00 पर और निफ्टी 42.70 अंकों की गिरावट के साथ 6,987.05 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 84.20 अंकों की तेजी के साथ 23,238.50 पर खुला और 152.30 अंकों या 0.66 फीसदी गिरावट के साथ 23,002.00 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 23,343.22 के ऊपरी और 22,494.61 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 20.70 अंकों की मजबूती के साथ 7,050.45 पर खुला और 42.70 अंकों या 0.61 फीसदी गिरावट के साथ 6,987.05 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,094.60 के ऊपरी और 6,825.80 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मिला-जुला रूख रहा। मिडकैप 2.42 अंकों की तेजी के साथ 9,575.10 पर और स्मॉलकैप 6.90 अंकों की गिरावट के साथ 9,548.33 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से 7 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। बैंकिंग (1.07 फीसदी), वित्त (0.90 फीसदी), रियल्टी (0.27 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.23 फीसदी) और धातु (0.15 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे सूचना प्रौद्योगिकी (2.11 फीसदी), प्रौद्योगिकी (2.00 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.99 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.75 फीसदी) और तेल एवं गैस (1.50 फीसदी)। (IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0