businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 58 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | May 31, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex tanks 58 points 40993 मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 57.64 अंकों की गिरावट के साथ 26,667.96 पर और निफ्टी 18.40 अंकों की गिरावट के साथ 8,160.10 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 92.15 अंकों की तेजी के साथ 26,817.75 पर खुला और 57.64 अंकों या 0.22 फीसदी गिरावट के साथ 26,667.96 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,837.20 के ऊपरी और 26,561.58 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 31.35 अंकों की तेजी के साथ 8,209.85 पर खुला और 18.40 अंकों या 0.22 फीसदी गिरावट के साथ 8,160.10 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,213.60 के ऊपरी और 8,134.30 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 20.32 अंकों की गिरावट के साथ 11,366.04 पर और स्मॉलकैप 15.17 अंकों की गिरावट के साथ 11,142.42 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 सेक्टरों में से 8 में तेजी रही। वाहन (2.34 फीसदी), औद्योगिक (1.68 फीसदी), धातु (1.16 फीसदी), रियल्टी (0.88 फीसदी) और बैंकिंग (0.67 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे दूरसंचार (1.44 फीसदी), स्वास्थ्य (1.39 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.24 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.23 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.21 फीसदी)। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0