businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 47 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Jun 22, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex tanks 47 points 48881मुंबई। शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 47.13 अंकों की गिरावट के साथ 26,765.65 पर और निफ्टी 16.20 अंकों की गिरावट के साथ 8,203.70 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 21.10 अंकों की गिरावट के साथ 26,791.68 पर खुला और 47.13 अंकों या 0.18 फीसदी गिरावट के साथ 26,765.65 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,887.29 के ऊपरी और 26,617.45 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 6.25 अंकों की गिरावट के साथ 8,213.65 पर खुला और 16.20 अंकों या 0.20 फीसदी गिरावट के साथ 8,203.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,238.35 के ऊपरी और 8,153.25 के निचले स्तर को छुआ। वहीं, बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई।

मिडकैप 13.30 अंकों की गिरावट के साथ 11,405.01 पर और स्मॉलकैप 68.94 अंकों की गिरावट के साथ 11,450.59 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से तीन सेक्टरों स्वास्थ्य सेवाएं (0.42 फीसदी), रियल्टी (0.24 फीसदी) और धातु (0.02 फीसदी) में तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे औद्योगिक (0.79 फीसदी), वाहन (0.77 फीसदी), दूरसंचार (0.68 फीसदी), उपभोक्ता सेवा (0.66 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.57 फीसदी)। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0