businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 352 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Dec 07, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex rises 352 points 277257मुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 352.03 अंकों की तेजी के साथ 32,949.21 पर और निफ्टी 122.60 अंकों की तेजी के साथ 10,166.70 पर बंद हुआ।

 बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 17.87 अंकों की तेजी के साथ 32,615.05 पर खुला और 352.03 अंकों या 1.08 फीसदी की तेजी के साथ 32,949.21 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 32,992.45 के ऊपरी और 32,598.12 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 230.73 अंकों की तेजी के साथ 16,893.61 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 230.41 अंकों की तेजी के साथ 18,031.24 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 19.35 अंकों की तेजी के साथ 10,063.45 पर खुला और 122.60 अंकों या 1.22 फीसदी की तेजी के साथ 10,166.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,182.65 के ऊपरी और 10,061.90 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में तेजी रही, जिनमें दूरसंचार (4.81 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (2.92 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (2.49 फीसदी), बिजली (2.13 फीसदी) और पूंजीगत वस्तुएं (2.10 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
(आईएएनएस)

[@ बच्चे से झूठ बोलते वक्त आप सावधान रहिएगा!]


[@ चीनी वाली रोटी के तीन उपाय, बदल जाएगी आपकी तकदीर]


[@ 90 की उम्र फिर भी आंख से तिनका निकाल लेते भगत राम]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0