businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 318 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Mar 08, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex rises 318 points 299219मुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 318.48 अंकों की तेजी के साथ 33,351.57 पर और निफ्टी 88.45 अंकों की तेजी के साथ 10,242.65 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 211.43 अंकों की तेजी के साथ 33,244.52 पर खुला और 318.48 अंकों या 0.96 फीसदी की तेजी के साथ 33,351.57 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,439.97 के ऊपरी और 33,037.48 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 89.14 अंकों की तेजी के साथ 16,043.55 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 86.86 अंकों की तेजी के साथ 17,357.35 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 62.05 अंकों की तेजी के साथ 10,216.25 पर खुला और 88.45 अंकों या 0.87 फीसदी की तेजी के साथ 10,242.65 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,270.35 के ऊपरी और 10,146.40 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 14 सेक्टरों में तेजी रही। रियलिटी (1.63 फीसदी), बैंकिंग (1.43 फीसदी), वित्त (1.16 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.12 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.04 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में - धातु (0.45 फीसदी), दूरसंचार (0.30 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.25 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.21 फीसदी) और आधारभूत सामग्री (0.13 फीसदी) शामिल रहे।(आईएएनएस)

[@ भारत के इस जिले में है पाकिस्तानी पत्नी की नो एंट्री]


[@ क्या आप जानते हैं नारियल तेल के चमत्कारी लाभ को]


[@ घूमना-फिरना है आपकी हॉबी तो इसमें बनाए करियर]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0