businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 217 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | July 24, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex rises 217 points 239821मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 216.98अंकों की तेजी के साथ 32,245.87 पर और निफ्टी 51.15 अंकों की तेजी के साथ 9,966.40 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 71.33 अंकों की तेजी के साथ 32100.22 पर खुला और 216.98 अंकों या 0.68 फीसदी की तेजी के साथ 32,245.87 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 32,320.86 के अब तक के रिकॉर्ड ऊपरी स्तर और 32,058.33 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में तेजी व स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 40.88 अंकों की तेजी के साथ 15,226.41 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 43.13 अंकों की तेजी के साथ 16,035.76 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 21.55 अंकों की तेजी के साथ 9,936.80 पर खुला और 51.15 अंकों या 0.52 फीसदी की तेजी के साथ 9,966.40 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 9,982.05 के ऊपरी और 9,919.60 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से 15 में तेजी रही। दूरसंचार (1.39 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.05 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.05 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.95 फीसदी) और ऊर्जा (0.80 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में- धातु (0.58 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.42 फीसदी), रियल्टी (0.19 फीसदी) और आधारभूत सामग्री (0.03 फीसदी) प्रमुख रहे।
(आईएएनएस)

[@ 12वीं में कम नंबर हैं तो नो टेंशन क्योंकि....]


[@ यहां पति के जिंदा रहते महिलाएं हो जाती हैं विधवा]


[@ दुनिया का सबसे बडा परिवार: पति एक,39 पति्नयां...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0