businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 216 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Dec 15, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex rises 216 points 278991मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 216.27 अंकों की तेजी के साथ 33,462.97 पर और निफ्टी 81.15 अंकों की तेजी के साथ 10,333.25 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 209.32 अंकों की तेजी के साथ 33,456.02 पर खुला और 216.27 अंकों या 0.65 फीसदी की तेजी के साथ 33,462.97 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,621.96 के ऊपरी और 33,405.82 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रहा। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 168.32 अंकों की तेजी के साथ 16,974.72 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 247.20 अंकों की गिरावट के साथ 18,170.65 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 93.55 अंकों की तेजी के साथ 10,345.65पर खुला और 81.15 अंकों या 0.79 फीसदी की तेजी के साथ 10,333.25 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,373.10 के ऊपरी और 10,319.65 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से 18 में तेजी रही, जिनमें धातु (2.82 फीसदी), रियल्टी (1.96 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.66 फीसदी), आधारभूत सामाग्री (1.48 फीसदी) और उपभोक्ता गैर-अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (1.43 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के एक सेक्टर दूरसंचार (0.50 फीसदी) में गिरावट रही।
(आईएएनएस)

[@ इंटरनेट के अलावा Wi Fiके ये 6 काम जान चौंक जाएंगे]


[@ न करें ऐसा काम, नहीं तो हो सकती हैं ऐसी बीमारी]


[@ जानिए क्यों कहा जाता है इस बच्चे को werewolf]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0