businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शुरुआती कारोबार में 200 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी भी तेज

Source : business.khaskhabar.com | Jan 23, 2020 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex rises 200 points in early trade nifty also 426017मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी का रुझान देखने को मिला। प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 260 अंक से ज्यादा उछला और निफ्टी ने भी 70 अंकों से ज्यादा की छलांग लगाई। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.56 बजे पिछले सत्र के मुकाबले 216.84 अंक यानी 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ 41,332.22 पर कारोबार कर रहा था। इससे पहले सेंसेक्स 76.12 अंकों की तेजी के साथ 41,191.50 पर खुला और 41,377.35 तक उछला।

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी में भी पिछले सत्र के मुकाबले 62.25 अंकों यानी 0.51 फीसदी की बढ़त के साथ 12,169.15 पर कारोबार चल रहा था। इससे पहले निफ्टी पिछले सत्र के मुकाबले 16.85 अंकों की तेजी के साथ 12,123.75 पर खुला और 12,179.05 तक उछला। (आईएएनएस)

[@ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की टॉप-6 पारियां]


[@ विदेशी गायिका ने किया शाहरूख के बारे में यह खुलासा]


[@ क्या आप जानते है खांसी का इलाज है चॉकलेट!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0