businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 139 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Mar 21, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex rises 139 points 302053मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 139.42 अंकों की तेजी के साथ 33,136.18 पर और निफ्टी 30.90 अंकों की तेजी के साथ 10,155.25 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 94.06 अंकों की तेजी के साथ 33,090.82 पर खुला और 139.42 अंकों या 0.42 फीसदी तेजी के साथ 33,136.18 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,354.93 के ऊपरी और 33,070.53 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। मिडकैप सूचकांक 35.88 अंकों की तेजी के साथ 16,031.70 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 52.45 अंकों की तेजी के साथ 17,244.42 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 57.6 अंकों की तेजी के साथ 10,181.95 पर खुला और 30.90 अंकों या 0.31 फीसदी तेजी के साथ 10,155.25 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,227.30 के ऊपरी और 10,132.95 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 15 सेक्टरों में तेजी रही। तेजी वाले सेक्टरों में दूरसंचार (2.36 फीसदी), रियल्टी (0.75 फीसदी), वित्त (0.56 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.56 फीसदी) और ऊर्जा (0.54 फीसदी) शामिल हैं।

बीएसई के चार सेक्टरों धातु (0.54 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.46 फीसदी), आधारभूत सामाग्री (0.15 फीसदी) और वाहन (0.12 फीसदी) में गिरावट रही।
(आईएएनएस)

[@ घर बैठे पाएं सांवली त्वचा छुटकारा ]


[@ चुंबक की तरह धन को घर की ओर खींचता है ये पौधा]


[@ तलवे रग़डने से दमकता है चेहरा, जानिए कैसे... ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0