businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 134 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Dec 18, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex rises 134 points 279754मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 138.71 अंकों की तेजी के साथ 33,601.68 पर और निफ्टी 55.50 अंकों की तेजी के साथ 10,388.75 पर बंद हुए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 98.45 अंकों की गिरावट के साथ 33,364.52 पर खुला और 138.71 अंकों या 0.41 फीसदी की तेजी के साथ 33,601.68 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,801.90 के ऊपरी और 32,595.63 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 129.68 अंकों की तेजी के साथ 17,104.40 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 82.03 अंकों की गिरावट के साथ 18,252.68 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 70.15 अंकों की गिरावट के साथ 10,263.10 पर खुला और 55.50 अंकों या 0.54 फीसदी की तेजी के साथ 10,388.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,443.55 के ऊपरी और 10,074.80 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से 17 में तेजी रही, जिनमें धातु (1.83 फीसदी), वाहन (1.21 फीसदी), उपभोक्ता गैर-अनिवार्य वस्तु व सेवाएं (1.17 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.94 फीसदी) और दूरसंचार (0.91 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में रियल्टी (0.29 फीसदी) और ऊर्जा (0.11 फीसदी) शामिल रहे।
(आईएएनएस)

[@ यहां एक दिन में तीन बार होता है सूर्योदय]


[@ न करे ये लापरवाही, नहीं तो फट सकता है सिलेंडर ]


[@ बिना तंत्र-मंत्र के आएगी घर में शांति, करें ये राशिवार उपाय ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0