businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 215 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Apr 07, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummeys down by 215 points 27214मुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरूवार को गिरावट का रूख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 215.21 अंकों की गिरावट के साथ 24,685.42 पर और निफ्टी 67.90 अंकों की गिरावट के साथ 7,546.45 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 98.16 अंकों की तेजी के साथ 24,998.79 पर खुला और 215.21 अंकों या 0.86 फीसदी गिरावट के साथ 24,685.42 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,013.13 के ऊपरी और 24,647.48 के निचले स्तर को छुआ।
निफ्टी सुबह 16.05 अंकों की तेजी के साथ 7,630.40 पर खुला और 67.90 अंकों या 0.89 फीसदी गिरावट के साथ 7,546.45 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,630.75 के ऊपरी और 7,535.85 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रूख रहा।
मिडकैप 47.29 अंकों गिरावट के साथ 10,526.54 पर और स्मॉलकैप 44.29 अंकों की गिरावट के साथ 10,597.42 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से तीन सेक्टरों ऊर्जा (0.57 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.57 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.13 फीसदी) में तेजी रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (2.03 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.18 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.18 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.17 फीसदी) और वाहन (1.17 फीसदी)। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0