businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 371 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Mar 28, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummets by 371 points 24463मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट का रूख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 371.16 अंकों की गिरावट के साथ 24,966.40 पर और निफ्टी 101.40 अंक की गिरावट के साथ 7,615.10 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 79.55 अंकों की बढत के साथ 25,417.11 पर खुला और 371.16 अंकों या 1.46 फीसदी गिरावट के साथ 24,966.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,432.94 के ऊपरी और 24,895.49 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 24.50 अंकों की बढ़त के साथ 7,741.00 पर खुला और 101.40 अंक या 1.31 फीसदी गिरावट के साथ 7,615.10 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,749.40 के ऊपरी और 7,587.70 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रूख रहा। मिडकैप 143.06 अंकों की गिरावट के साथ 10,381.41 पर और स्मॉलकैप 173.34 अंकों की गिरावट के साथ 10,328.46 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही। रियल्टी (4.35 फीसदी), धातु (3.92 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (3.48 फीसदी), आधारभूत सामग्री (2.24 फीसदी) और दूरसंचार (2.21 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक गिरावट रही। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0