businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स फिर गिरा, 266 अंक टूटा

Source : business.khaskhabar.com | Feb 09, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummets again down by 266 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में सोमवार के बाद मंगलवार को भी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 266.44 अंकों की गिरावट के साथ 24,020.98 पर और निफ्टी 89.05 अंकों की गिरावट के साथ 7,298.20 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 210.57 अंकों की गिरावट के साथ 24,076.85 पर खुला और 266.44 अंकों या 1.10 फीसदी गिरावट के साथ 24,020.98 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 24,111.19 के ऊपरी और 23,919.47 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 83.30 अंकों की गिरावट के साथ 7,303.95 पर खुला और 89.05 अंकों या 1.21 फीसदी गिरावट के साथ 7,298.20 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,323.45 के ऊपरी और 7,275.15 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 196.99 अंकों की गिरावट के साथ 10,114.11 पर और स्मॉलकैप 141.45 अंकों की गिरावट के साथ 10,425.69 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से दो सेक्टरों तेल एवं गैस (0.20 फीसदी) और उपभोक्ता सेवा (0.15 फीसदी) में तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे सूचना प्रौद्योगिकी (3.40 फीसदी), प्रौद्योगिकी (2.98 फीसदी), धातु (2.47 फीसदी), वाहन (1.78 फीसदी) और औद्योगिक (1.65 फीसदी)।
(IANS)