businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 98 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Mar 08, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummets 98 points 181875मुंबई। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए बुधवार को चल रहे आखिरी चरण के मतदान के बीच देश के शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 97.62 अंकों की गिरावट के साथ 28,901.94 और निफ्टी 22.60 अंको की गिरावट के साथ 8,924.30 पर बंद हुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही।
सेंसेक्स सुबह 21.5 अंकों की बढ़त के साथ 29021.06 पर खुला और 97.62 अंकों की गिरावट के साथ 28,901.94 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29022.32 के ऊपरी और 28815.48 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 3.8 अंकों की बढ़त के साथ 8,950.70 पर खुला और 22.60 अंकों की गिरावट के साथ 8,924.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,957.05 के ऊपरी और 8,891.95 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के 19 सेक्टरों में से सिर्फ वित्त (0.13 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.21 फीसदी) और बैंकिंग (0.16 फीसदी) में तेजी रही। जबकि, धातु (1.91 फीसदी), रियल्टी (1.44 फीसदी), तेल एवं गैस (1.38 फीसदी), ऊर्जा (1.25 फीसदी) और आधारभूत सामग्री (0.83 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 75.57 अंक गिरकर 13428.27 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 42.28 अंकों की गिरावट के साथ 13675.18 पर बंद हुआ। (आईएएनएस)

[@ ठगों ने बजाया कुंवारों का बैंड,ठगे लाखों]


[@ कई बीमारियों का सफल इलाज करता है अंगूर]


[@ सर्दियों में खुद को बीमारियों से ऐसे बचाए ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0