businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 95 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Dec 14, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummets 95 points 139919मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 94.98 अंकों की गिरावट के साथ 26,602.84 पर और निफ्टी 39.35 अंकों की गिरावट के साथ 8,182.45 पर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.09 अंकों की मजबूती के साथ 26707.91 पर खुला और 94.98 अंकों या 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 26,602.84 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26736.34 के ऊपरी और 26547.05 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 7.55 अंकों की मजबूती के साथ 8,229.35 पर खुला और 39.35 अंकों या 0.48 फीसदी गिरावट के साथ 8,182.45 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,229.40 के ऊपरी और 8,165.10 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई।

मिडकैप 100.70 अंकों की गिरावट के साथ 12241.19 पर और स्मॉलकैप 104.14 अंकों की गिरावट के साथ 12118.38 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से तीन सेक्टरों में तेजी रही। सूचना प्रौद्योगिकी (0.63 फीसदी), रियल्टी (0.50 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.36 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के सर्वाधिक गिरावट वाले सेक्टर रहे- धातु (1.70 फीसदी), दूरसंचार (1.19 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.09 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.00 फीसदी)और वित्त (0.83 फीसदी)। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0