businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार गिरा,सेंसेक्स 83 अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | Dec 15, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummets 83 points 140668मुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरूवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 83.77 अंकों की गिरावट के साथ 26,519.07 पर और निफ्टी 28.85 अंकों की गिरावट के साथ 8,153.60 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 105.13 अंकों की गिरावट के साथ 26497.71 पर खुला और 83.77 अंकों या 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 26,519.07 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26737.86 के ऊपरी और 26407.58 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 12 शेयरों में तेजी रही। टीसीएस (2.34 फीसदी), एक्सिस बैंक (2.17 फीसदी), ओएनजीसी (1.35 फीसदी), पावर ग्रिड (1.10 फीसदी), बजाज ऑटो (0.95 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - सन फार्मा (4.36 फीसदी), एनटीपीसी (2.02 फीसदी), टाटा मोटर्स (1.94 फीसदी), आईटीसी (1.42 फीसदी)और भारती एयरटेल (1.24 फीसदी)।

निफ्टी सुबह 54.05 अंकों की गिरावट के साथ 8,128.40 पर खुला और 28.85 अंकों या 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ 8,153.60 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,225.90 के ऊपरी और 8,121.95 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मिलाजुला रूख रहा। मिडकैप 0.30 अंकों की गिरावट के साथ 12240.89 पर और स्मॉलकैप 25.03 अंकों की मजबूती के साथ 12143.41 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में से 12 सेक्टरों में तेजी रही। सूचना प्रौद्योगिकी (0.59 फीसदी), बैंकिंग (0.29 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.25 फीसदी), वित्त (0.11 फीसदी), धातु (0.05 फीसदी) और पूंजिगत वस्तुएं ( 0.05 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। सर्वाधिक गिरावट वाले सेक्टर रहे - स्वास्थ्य (1.36 फीसदी), दूरसंचार (0.89 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.80 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.79 फीसदी) और ऊर्जा (0.33 फीसदी)। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0