businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 71 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Nov 17, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummets 71 points 124108नई दिल्ली। देश के शेयर बाजारों में गुरूवार को भी गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 71.07 अंकों की गिरावट के साथ 26,227.62 पर और निफ्टी 31.65 अंकों की गिरावट के साथ 8,079.95 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 6.21 अंकों की तेजी के साथ 26,304.90 पर खुला और 71.07 अंकों या 0.27 फीसदी गिरावट के साथ 26,227.62 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,449.87 के ऊपरी और 26,155.40 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 6.5 अंकों की गिरावट के साथ 8,105.10 पर खुला और 31.65 अंकों या 0.39 फीसदी गिरावट के साथ 8,079.95 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,151.25 के ऊपरी और 8,060.30 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 45.22 अंकों की गिरावट के साथ 11,999.25 पर और स्मॉलकैप 68.32 अंकों की गिरावट के साथ 11,839.79 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 10 सेक्टरों में तेजी रही।

उपभोक्ता सेवाएं (1.14 फीसदी), बिजली (0.93 फीसदी), धातु (0.50 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.36 फीसदी) और तेल व गैस (0.36 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे दूरसंचार (2.45 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.66 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.38 फीसदी), उपभोक्ता गैरअनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (0.94 फीसदी) और आधारभूत सामग्री (0.59 फीसदी)। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0