businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 70 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Feb 28, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummets 70 points 178481मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 69.56 अंकों की गिरावट के साथ 28,743.32 पर और निफ्टी 17.10 अंकों की गिरावट के साथ 8,879.60 पर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 12.31 अंकों की बढ़त के साथ 28825.19 पर खुला और 69.56 अंकों या 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 28,743.32 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28876.54 के ऊपरी और 28721.12 के निचले स्तर को स्पर्श किया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 2.25 अंकों की बढ़त के साथ 8,898.95 पर खुला और 17.10 अंकों या 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 8,879.60 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,914.75 के ऊपरी और 8,867.60 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के 19 में से 12 सेक्टरों में तेजी रही। सर्वाधिक तेजी वाले सेक्टरों में दूरसंचार (1.69 फीसदी), रियल्टी (1.44 फीसदी), आधारभूत सामग्री (0.70 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.69 फीसदी), औद्योगिक (0.43 फीसदी) और धातु (0.43 फीसदी) प्रमुख रूप से शामिल रहे। वहीं तेल एवं गैस (1.34 फीसदी), ऊर्जा (0.99 फीसदी), उपभोक्ता तेज खपत वस्तुएं (0.33 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.25 फीसदी), वाहन (0.24 फीसदी), उपयोगी वस्तुएं (0.19 फीसदी), और बैंकिंग (0.05 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 18.44 अंकों की तेजी के साथ 13552.22 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 80.93 अंकों की तेजी के साथ 13690.81 पर बंद हुआ। (आईएएनएस)

[@ आंखों की सुंदरता बढाने का तरीका]


[@ एक मस्जिद ऎसी जहां पुरूषों का जाना है वर्जित ]


[@ अचानक बदला इस लडकी का ब्लड ग्रुप, जानिए कैसे]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0