businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 66 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Dec 21, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummets 66 points 144170मुंबई। देश के शेयर बाजार में लगातार बुधवार को भी गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 65.60 अंकों की गिरावट के साथ 26,242.38 पर और निफ्टी 21.10 अंकों की गिरावट के साथ 8,061.30 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 60.9 अंकों की बढ़त के साथ 26368.88 पर खुला और 65.60 अंकों या 0.25 फीसदी गिरावट के साथ 26,242.38 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26396.00 के ऊपरी और 26213.51 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 23.45 अंकों की तेजी के साथ 8,105.85 पर खुला और 21.10 अंकों या 0.26 फीसदी गिरावट के साथ 8,061.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,112.55 के ऊपरी और 8,053.25 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में मिला जुला रूख देखा गया। मिडकैप 19.52 अंकों की गिरावट के साथ 11,984.64 पर और स्मॉलकैप 3.74 अंकों की मजबूती के साथ 11,950.88 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 12 सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (1.52 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.68 फीसदी), बिजली (0.55 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (0.53 फीसदी) धातु (0.50 फीसदी) और आधारभूत सामग्री (0.38 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे; तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.95 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.75 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.74 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.40 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.34 फीसदी) और औद्योगिक (0.34 फीसदी)। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0