businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार में गिरावट,सेंसेक्स 53 अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | Jan 17, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummets 53 points 158556मुंबई। देश के शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 52.51 अंकों की गिरावट के साथ 27,235.66 पर और निफ्टी 14.80 अंकों की गिरावट के साथ 8,398.00 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 43.65 अंकों की बढ़त के साथ 27331.82 पर खुला और 52.51 अंकों या 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 27,235.66 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27381.43 के ऊपरी और 27179.19 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स के 30 में से 12 शेयरों में तेजी रही। एनटीपीसी (3.08 फीसदी), एशियन पेंट (2.72 फीसदी), एक्सिस बैंक (1.98 फीसदी), हिंद यूनिलीवर (1.52 फीसदी) और हीरोमोटोको (1.30 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - रिलायंस (3.31 फीसदी), कोल इंडिया (2.14 फीसदी), ओएनजीसी (1.74 फीसदी), अडानी पोर्ट्स (1.68 फीसदी) और एचडीएफसी (1.02 फीसदी)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 2.25 अंकों की बढ़त के साथ 8,415.05 पर खुला और 14.80 अंकों या 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 8,398.00 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,440.90 के ऊपरी और 8,378.30 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में मिला-जुला रूख देखा गया। मिडकैप 0.21 अंकों की गिरावट के साथ 12672.79 पर और स्मॉलकैप 42.67 अंकों की बढ़त के साथ 12804.76 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 11 सेक्टरों में तेजी रही। तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (1.03 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (0.60 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.32 फीसदी), उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तुएं एवं सेवाएं (0.22 फीसदी) और रियल्टी (0.20 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे- ऊर्जा (2.11 फीसदी), धातु (1.52 फीसदी), तेल एवं गैस (1.39 फीसदी), दूरसंचार (0.39 फीसदी) और वाहन (0.20 फीसदी)। सेंसेक्स में कारोबार का रूझान नकारात्मक रहा। कुल 1,366 शेयरों में तेजी और 1,378 में गिरावट रही, जबकि 177 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
(आईएएनएस)

[@ साल 2016 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए टाॅप 10 टाॅपिक्स]


[@ आपके हाथ में पैसा नहीं रूकता, तो इसे जरूर पढ़े]


[@ नौकरी ढूढ़ने से पहले जान ले इंटरव्यू से जुड़ी ये बातें]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0