businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 514 अंकों की भारी गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Nov 15, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummets 514 points 122896मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को भारी गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 514.19 अंकों की गिरावट के साथ 26,304.63 पर और निफ्टी 187.85 अंकों की गिरावट के साथ 8,108.45 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 9.21 अंकों की गिरावट के साथ 26,809.61 पर खुला और 514.19 अंकों या 1.92 फीसदी गिरावट के साथ 26,304.63 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,809.61 के ऊपरी और 26,253.63 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 11.45 अंकों की गिरावट के साथ 8,284.85 पर खुला और 187.85 अंकों या 2.26 फीसदी गिरावट के साथ 8,108.45 पर बंद हुआ। दिनभर में निफ्टी ने 8,288.55 के ऊपरी और 8,093.20 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेज गिरावट देखी गई। मिडकैप 487.00 अंकों की गिरावट के साथ 11,977.02 पर और स्मॉलकैप 583.06 अंकों की गिरावट के साथ 11,902.01 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में से केवल एक सेक्टर सूचना प्रौद्योगिकी (0.30 फीसदी) में तेजी देखी गई। गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे आधारभूत सामग्री (5.71 फीसदी), रियल्टी (5.13 फीसदी), वाहन (5.07 फीसदी), धातु (4.75 फीसदी) और उपभोक्ता गैरअनिवार्य वस्तुएं एवं सेवाएं (4.67 फीसदी)।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0