businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 33 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Mar 21, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummets 33 points 186984मुंबई। देश के शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 33.29 अंकों की गिरावट के साथ 29,485.45 पर और निफ्टी 5.35 अंकों की गिरावट के साथ 9,121.50 पर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 7.14 अंकों की बढ़त के साथ 29,525.88 पर खुला और 33.29 अंकों या 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 29,485.45 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29585.05 के ऊपरी और 29380.14 के निचले स्तर को छुआ। जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 7.1 अंकों की बढ़त के साथ 9,133.95 पर खुला और 5.35 अंकों या 0.06 फीसदी गिरावट के साथ 9,121.50 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 सेक्टरों में से 12 सेक्टरों में गिरावट रही। सर्वाधिक गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे : स्वास्थ्य सेवाएं (1.44 फीसदी), बैंकिंग (0.59 फीसदी), दूरसंचार (0.58 फीसदी), ऊर्जा (0.50 फीसदी), वित्त (0.43 फीसदी) और वाहन (0.43 फीसदी)। वहीं, बीएसई के तेजी वाले सेक्टर रहे - रियल्टी (1.35 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (1.01 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.33 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.24 फीसदी) और पूंजीगत वस्तुएं (0.19 फीसदी)। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 63.27 अंकों की गिरावट के साथ 13853.52 पर और स्मॉलकैप 27.06 अंकों की गिरावट के साथ 14027.93 पर बंद हुआ। (आईएएनएस)

[@ इंसानों के बीच रह ऎसा बना भालू, जरूर पढ़ें ]


[@ स्लीपिंग पोजिशन खोलेगी आपके रोमांस के राज]


[@ ये 5 बातें बाप बेटे को नहीं बनने देती दोस्त]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0