businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 318 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Mar 22, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummets 318 points 187501मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 317.77 अंकों की गिरावट के साथ 29,167.68 पर और निफ्टी 91.05 अंकों की गिरावट के साथ 9,030.45 पर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 144.04 अंकों की गिरावट के साथ 29341.41 पर खुला और 317.77 अंकों या 1.08 फीसदी गिरावट के साथ 29,167.68 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29341.41 के ऊपरी और 29137.48 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 74.3 अंकों की गिरावट के साथ 9,047.20 पर खुला और 91.05 अंकों या 1.00 फीसदी की गिरावट के साथ 9,030.45 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से 18 सेक्टरों में गिरावट रही। सर्वाधिक गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे : दूरसंचार (2.09 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.94 फीसदी), वाहन (1.58 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (1.51 फीसदी) और औद्योगिक (1.33 फीसदी)।

वहीं, बीएसई के एक सेक्टर रियल्टी यथावत देखा गया। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 132.07 अंकों की गिरावट के साथ 13721.45 पर और स्मॉलकैप 126.01 अंकों की गिरावट के साथ 13901.92 पर बंद हुआ।
(आईएएनएस)

[@ आदमियों की इन 5 आदतों से घुटती हैं महिलाएं ]


[@ इन क्रैश कोर्सेज से बनाएं शानदार करियर]


[@ क्यों असफल रहा ​कल्कि का निजी और फिल्मी करियर]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0