businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 30 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Dec 16, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummets 30 points 141191मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 29.51 अंकों की गिरावट के साथ 26,489.56 पर और निफ्टी 14.15 अंकों की गिरावट के साथ 8,139.45 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 29.6 अंकों की बढत के साथ 26,548.67 पर खुला और 29.51 अंकों या 0.11 फीसदी गिरावट के साथ 26,489.56 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,594.55 के ऊपरी और 26,455.21 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 24.6 अंकों की बढ़त के साथ 8,178.20 पर खुला और 14.15 अंकों या 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 8,139.45 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,178.70 के ऊपरी और 8,127.45 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में गिरावट देखी गई। मिडकैप 4.32 अंकों की गिरावट के साथ 12,236.57 पर और स्मॉलकैप 29.89 अंकों की गिरावट के साथ 12,113.52 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से छह सेक्टरों उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.62 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.56 फीसदी), वाहन (0.45 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.33 फीसदी), औद्योगिक (0.12 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवाएं (0.05 फीसदी) में तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे धातु (1.58 फीसदी), दूरसंचार (1.15 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.03 फीसदी), तेल एवं गैस (0.93 फीसदी) और तेज उपभोक्ता खपत वस्तु (0.67 फीसदी)। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0