businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 263 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Dec 22, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummets 263 points 144765मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार बाद गुरूवार को भी गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 262.78 अंकों की गिरावट के साथ 25,979.60 पर और निफ्टी 82.20 अंकों की गिरावट के साथ 7,979.10 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 18.31 अंकों की गिरावट के साथ 26224.07 पर खुला और 262.78 अंकों या 1.00 फीसदी गिरावट के साथ 25,979.60 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26248.45 के ऊपरी और 25940.14 के निचले स्तर को छुआ।निफ्टी सुबह 17.45 अंकों की कमजोरी के साथ 8,043.85 पर खुला और 82.20 अंकों या 1.02 फीसदी गिरावट के साथ 7,979.10 पर बंद हुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में गिरावट देखी गई। मिडकैप 176.07 अंकों की गिरावट के साथ 11808.57 पर और स्मॉलकैप 149.06 अंकों की गिरावट के साथ 11801.82 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही। धातु (2.78 फीसदी), आधारभूत सामग्री (2.09 फीसदी), दूरसंचार (1.95 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.90 फीसदी) और उपभोक्ता सेवाएं (1.70 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0