businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स 224 अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | May 18, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummets 224 points 214770मुंबई | देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 223.98 अंक की गिरावट के साथ 30,434.79 पर और निफ्टी 96.30 अंकों की गिरावट के साथ 9,429.45 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 191.95 अंकों की गिरावट के साथ 30,466.82 पर खुला और 223.98 अंक या 0.73 फीसदी गिरकर 30,434.79 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 30,434.79 के ऊपरी और 30,393.72 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 326.12 अंकों की गिरावट के साथ 14,750.85 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 319.31 अंकों की गिरावट के साथ 15,361.56 पर बंद हुआ।

निफ्टी 72.55 अंकों की गिरावट के साथ 9,453.20 पर खुला और 96.30 अंकों या 1.01 फीसदी की गिरावट के साथ 9,429.45 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 9,489.10 के ऊपरी और 9,418.10 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से दो -सूचना प्रौद्योगिकी (1.21 फीसदी) व प्रौद्योगिकी (0.65 फीसदी) में तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में रियल्टी (3.12 फीसदी), धातु (2.76 फीसदी), आधारभूत सामग्री (2.62 फीसदी), बिजली (2.14 फीसदी) और पूंजीगत वस्तुएं (2.09) प्रमुख रहे। (आईएएनएस)

[@ ब्वॉयफ्रेंड पर था शक, सच्चाई जान रह गई सन्न]


[@ चुंबक की तरह धन को घर की ओर खींचता है ये पौधा]


[@ 11 पीपल के पत्ते दूर कर सकते हैं पैसों की तंगी]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0