businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 206 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | May 23, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummets 206 points 217247मुंबई | देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 205.72 अंकों की गिरावट के साथ 30,365.25 पर और निफ्टी 52.10 अंकों की गिरावट के साथ 9,386.15 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 17.08 अंकों की गिरावट के साथ 30553.89 पर खुला और 205.72 अंकों या 0.67 फीसदी की गिरावट के साथ 30,365.25 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 30,610.64 के ऊपरी और 30,316.92 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 226.22 अंकों की गिरावट के साथ 14,240.88 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 284.28 अंकों की गिरावट के साथ 14,769.86 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 6.80 अंकों की तेजी के साथ 9,445.05 पर खुला और 52.10 अंकों या 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 9,386.15 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 9,448.05 के ऊपरी और 9,370.00 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से सिर्फ एक, ऑटो (0.43 फीसदी) में तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में स्वास्थ्य सेवाएं (2.72 फीसदी), रियल्टी (2.59 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (1.90 फीसदी), बिजली (1.89 फीसदी)और औद्योगिक (1.55 फीसदी) प्रमुख रहे।
(आईएएनएस)

[@ भारत में सिर्फ एक शख्स के पास यह शानदार बाइक]


[@ बनना है बैंक पीओ.. तो ध्यान रखें ये बातें]


[@ देह व्यापार करने वालों की अब खैर नहीं....]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0