businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स 188 अंक लुढका

Source : business.khaskhabar.com | Mar 27, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummets 188 points 190076मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट का रूख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 187.96 अंकों की गिरावट के साथ 29,233.44 पर और निफ्टी 62.80 अंकों की गिरावट के साथ 9,045.20 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 25.72 अंकों की गिरावट के साथ 29,395.68 पर खुला और 187.96 अंकों या 0.64 फीसदी की गिरावट के साथ 29,233.44 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29420.70 के ऊपरी और 29163.54 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 14.55 अंकों की गिरावट के साथ 9,093.45 पर खुला और 62.80 अंकों या 0.69 फीसदी की गिरावट के साथ 9,045.20 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से 17 सेक्टरों में गिरावट रही। सर्वाधिक गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे : धातु (2.56 फीसदी), ऊर्जा (1.64 फीसदी), तेल एवं गैस (1.02 फीसदी), दूरसंचार (0.91 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.83 फीसदी) और आधारभूत सामग्री (0.81 फीसदी)। वहीं, बीएसई के एक सेक्टर - उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.88 फीसदी) में तेजी रही, जबकि, एक सेक्टर रियल्टी अपरिवर्तित रहा। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रूख रहा। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 37.10 अंकों की गिरावट के साथ 13812.08 पर और स्मॉलकैप 6.33 अंकों की तेजी के साथ 14071.28 पर बंद हुआ। (आईएएनएस)

[@ ऐसे मरीजों के लिए जानलेवा है शराब]


[@ इस मामले में शाहरुख़-अक्षय से आगे निकले..उनके बच्चे!]


[@ दीपिका के बारे में ये क्या बोल गए विन डीजल]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0